Kempty Falls, Gun Hill, (Mussoorie, Uttarakhand) / मुझे तो यह मसूरीकी जान लगता है।
Kempty Falls, Mussoorie Uttarakhand
मुझे तो यह मसूरीकी जान लगता है।

में माफ़ी मांगता हु, क्योकि मेरे पास मसूरी के मेरे कैमरा से खींचे गए फोटो नहीं है। क्योकि जब में मसूरी पहोचा तो अचानक से मेरा कैमेरा ख़राब हो गया। फिर मेंने काफी कोशिश की उसे ठीक करने की पर वो शरू ही नहीं हुआ। इसलिए मुझे गूगल पर से फोटो डाउनलोड करके यहा पर रखे है।
मसूरी, ये नाम बेंगलोरके सभी लोगो ने सुना होगा, पर में तो गुजरात से हु तो मैंने गूगल करके मसूरि के बारे में थोड़ा बहुत जान लिया। पर मुझे यह जगह गुजरात के सूरत शहर से थोड़ी दूर सापुतारा हिल स्टेशन जैसा लग रहा था। पर आप यकीन नहीं करेंगे, यह जगह उनसे काफी सुंदर है। आप जो यह फोटो देख रहे है वो सिर्फ ट्रेलर है, असली मजा तो वहा पर चलने में और वहा की हवा में है। आप अंदाज लगाइये की, में तो बस अपने अनुभव से कह रहा हु, अगर आप को यकीन नहीं है तो एक बार घूमके आइये, या तो फिर मेरा ब्लॉग पढ़कर मसूरिके बारिश और ठंडे मौसम का मजा लीजिए।

ज्यादा पैसे न होने के कारण हम लोग होटल शिंजर में रुके थे। होटल दिखने में जितना अच्छा था उतनाही अंदरसेभी अच्छा था। वैसे हमें तो सिर्फ नाइट गुजारनी थी बाकि का सारा समय ट्रेकिंग और वहा की जड़िया को देखके गुजारना था। जो आपको उनके पास बुलाती है और एक शांत जगह पर ले जाती है, जो आपको उसके भीतर ही समां लेती है। जब हम होटल से सुबह का नास्ता करके बहार घूमने निकले तो सुबह के करीब 08:00 बजे थे। मेने मेरे साथ ओशो की एक किताब भी साथमें ली थी, खाली समय में पढ़ने के लिए।

हम लोग सीधे केम्प्टी फॉल्स देखने चल पड़े, केम्प्टी फॉल्स का नाम "शिविर और चाय" से लिया गया है, जो विस्तृत चाय पार्टियों को दर्शाती है जो कभी शाम को यहां आयोजित की जाती थी और अंततः केम्पी खाली हो जाती है। जो मसूरी सड़कों के बीच, टिहरी गढ़वाल के राम गाँव क्षेत्र में स्थित, केम्प्टी फॉल्स पानी का एक खूबसूरत झरना है जो 40 फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरता है। यह देखकर में हैरान तो नहीं हुआ पर उसका बहता पानी देखकर साथ बहने का मन किया। उच्च पर्वतीय चट्टानों से घिरा, केम्प्टी फॉल्स समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊँचाई पर बसा है। ऐसा आपको देखकर ही लगेला पर यह बात सच है वो समुद्र से 4500 फिटकि उचाई पर बसा है। इस जगह को अपने मनोरम परिवेश और प्राकृतिक सुंदरता के कारण जॉन मेकिनन द्वारा पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया था। उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक, केम्प्टी फॉल्स पहाड़ों से पानी गिरते ही एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।
हम लोगोने वहा पर बहुत मस्ती की और नहा कर केम्प्टी फॉल्स का पूरा आनंद लिया। खुले आसमान के निचे पानीकी गोदमें नहाने में कितना मजा आता है वो मुझे तब बहुत अच्छे से समज आ गया। वैसे कोई भी जगह हो अगर आपको प्यार करने वाले अपने परिवार के लोग अपने साथ हो तो फिर कोई बात की परेशानी नहीं होती। और यहा तो परिवारभी साथ था और केम्प्टी फॉल्सका शरीर में ताजगी भरदेने वाला पानी। अगर आपके पास समय होतो यहा पर पूरा दिन गुजार सकते हो। खाने का सामान साथ हो तो फिर और मजा आएगा आपको, वार्ना नास्ते के साथ भी आप पूरा दिन वहा पर गुजार सकते हो।
Gun Hill, Mussoorie, Uttarakhand

मेरा कैमेरा बिगड़ने के कारण मुझे थोड़ा दुःख लगा पर मैंने मेरे दिल में वहाँकी सारि तस्वीरें संभाल के रखी है। जो आपको दिखा नहीं सकता पर आपको महसूस करवा सकता हु। आप अपने सपनेमें आई सारि जगह के बारे में सोचिए तो आपको यह जगह जरूर नजर आएगी, अगर आप वहा पर गए हो तो।
एक दिन में हम यह दो जगह पर घूमने गए थे। और मैंने मेरी आधी बुक भी पढ़ली थी, जिसके बारे में फिर कभी बात करेंगे।
अगर आपको यह ब्लॉग अच्छा लगा हो तो कमेंट जरूर करिए।




Post a Comment