Powered by Blogger.

EIFFEL TOWER / ऐसी जगह पर घुमनेका काफी सारे लोगो का सपना होता है ।

EIFFEL TOWER


Image result for एफिल टावर



देखिए में एफिल टावर की हिस्ट्री नहीं कहने वाला अगर आपको हिस्ट्री पढ़नी है तो विकिपीडिया पर पढ़ सकते हो। यहा पर आपको सिर्फ उस जगह के बारे में पढ़ने को मिलेगा।


काफी सारे लोगो का सपना होता है पेरिस जैसी जगाह पर घूमने का और वो पूरा भी होता है। जो लोग वहा पर घूमके आए है उनमे से ९०% लोगो का कहेना है की लाजवाब है यह टावर। अगर आज ऐसा टावर बनाना होतो एक अंदाज के हिसाब से ३१ मिलियन डॉलर का खर्च हो सकता है। इस टावर की सबसे रोचक बात यह है की निटेंडो गेम, एफिल टावर, और हिटलर इन तीनो का जन्म १८८९ मै हुआ था। और ये तीनो आज भी दुनियामे सबसे ज्यादा पॉप्युलर है। एक हिसाब से इस टावर में २०,००० जितनी लाइट लगाई गई है। जिसकी वजह से रातको इस टॉवर की रोनक और भी बढ़ जाती है। मेरी आपसे विनंती है अगर आप पेरिस घूमने जा रहे है तो एफिल टावर को रातमे देखने का भी प्लान करना क्योकि वो आपके सपनोंकी तरह ही चमकता है। 


ज्यादातर लोग इस टावर की रोनक देखने के लिए यहा पर आते है। अगर आप कपल मैं जा रहे है तो वहा पर रहने के लिए अच्छे होटल की भी सुविधाए है पर आपके जेब में पैसे होने चाहिए। यह जगह फोटोग्राफ़ी के लिए भी काफी अच्छी है। इस टावर को तीन मंजिल मैं  बाटा गया है। पहेली मंजिल, दूसरी मंजिल, और तीसरी मंजिल। आपको यकीन नहीं होगा की सबसे ऊपरी मंजिलमे एक अपार्टमैंट  भी है जो आज भी ऐसा ही है जैसा पहेले था। इस टावर को सात साल में एक बार कलर किया जाता है। जिसमे तकरीबन सात हाथी के वजन जितना कलर का उपयोग किया जाता है। में कभी वहा पर गया नहीं पर लोगो के रिव्यू के अनुसार यह जगह घूमने के लिए काफी मशहूर है। आपने भी इस टावर का नाम आज से पहले सुना ही होगा ना?


इस टावर के आसपास गार्डन भी बनाए गए है। जो बहुत सुंदर है। इस टावर का नाम गुस्ताव एफिल के नामसे रखा गया है क्युकी इस टावर की रचना उसके द्वारा की गई थी। अगर आप पेरिस घूमने के लिए जा रहे हो तो एफिल टावर को देखना मत भूलना वरना पेरिस से बहार निकलने बाद बहुत अफ़सोस होगा की में पेरिस तो देखा पर पेरिस का ह्दय देखनेको रह गया। यह जानकारी पढ़ने के लिए धन्यवाद।  

No comments