Powered by Blogger.

HONG KONG / क्या हॉंग कॉंग की भूमि पहाड़ी है?

HONG KONG 

आज काफी देर के बाद लेन हमारे पास आयाऔर बोला। "मुझे आज याद आया तुमने मुझे बैंकॉक में वो ज्यूस नहीं पिलाया जिसकी तुम बात करते थे।"
केन मेरी तरफ देख क्र मुस्कुराया और बोला। "साले, मुझे तो किसने ये भी नहीं बताया की बैंकॉक में ज्यूस मिलता है।"
हा... हा.... अब मेरी बारी थी और मुझे पता था की मुझे क्या बोलना है। इसलिए मेरे होठ अपने आप फड़फड़ाने लगे। "बात बात में, में तुजे ये बोलना तो भूल ही गया की हमारे इंडिया में भी ऐसा ज्यूस मिलता था। बाद में उसने अपनी शॉप बंध करदी क्योकि लोगोको उसका ज्यूस पीके उल्टी शरू हो जाती थी। इसलिए मैने तुम्हे वो ज्यूस वहा पर नहीं पिलाया। और देख में तुम्हारे लिए यहा का सबसे फेमस ज्यूस लाया हु।"
मैने ज्यूस की बोतल उसके हाथमें दी। उस कमीने ने ज्यूस की बोतल को पहले हिलाया और फिर ज्यूस की बोतलका ढक्क्न खोल के उसको नाक के पास लाकर सुंघा। ये देखकर केन ने उसके पिछवाड़े पर जोर से लात मारी और गाल देकर बोला। "साले, दोस्त पर भी भरोसा नहीं है। ये ज्यूस की ही बोतल है कोई जहर नहीं है।"
ये सुनकर लेन हसने लगा और हसते हसते ज्यूस पीने लगा। थोड़ा ज्यूस पिने के बाद बोला। "अरे, ये तो माज़ा है।"
मेंने हसकर उसे कहा। "यही तो है सबसे फेमस ज्यूस, और साले ज्यूस ज्यूस होता है अगर इसे अच्छी चीज देखनी है तो हमें ले चल हॉंग कॉंग।"
लेन ने ज्यूस की पूरी बोतल पी कर कहा। "सालो, कल की शाम हॉंग कॉंग में होगी तैयार होजाव। कल की शाम मेरे दोस्तों के नाम।"
और फिर यही से हॉंग कॉंग का हमारा सफर शरू हुआ। आपभी जुड़ जाए हमारे इस सफर में बहुत मजा आयेगा।


Image result for hong kong



            हॉंग कॉंग, आधिकारिक तौर पर हॉंग कॉंग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, उसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हॉंग कॉंग एक वैश्विक महानगर और अंतराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। एक देश, दो नीति के अंतगर्त और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में उच्च स्तर की स्वायत्तता प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकारकी जिम्मेदारी है। हॉंग कॉंग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनितिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं।



Image result for hong kong
       


         एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हॉंग कॉंग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। फिर 1983 में इसे  एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनवर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए पखयात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परम्पराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाती के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मिल) जमीन के साथ हॉंग कॉंग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। 


         हॉंग कॉंग की भूमि पहाड़ी है। विक्टोरिया शिखर (1823 फुट) सबसे ऊंचा शिखर है। हॉंग कॉंग ही लबभग 20 प्रतिशद भूमि में ही खेती होती है। काउलून कैंटन और मध्य चीन से रेलों द्वारा संबद्र है और यहीं हॉंग कॉंग का हवाई अड्डा स्थित है। हॉंग कॉंग का बंदरगाह मुक्त है। वस्तुओं पर कोई आयात या निर्यात कर नहीं लगता। यहाँ के अधिकांश निवासी चीनी है, शेष में अंग्रेज,अमरीकन  तथा भारतीय है। हॉंग कॉंग की आबादी 20 लाख से ऊपर है। यहाँ शिक्षा नि:शुल्क और अनिवार्य नहीं है पर विद्यालयों का शुल्क बहुत अल्प है। यहाँ 1911 ई. में हॉंग कॉंग विश्वविद्यालय की स्थपना हुई थी जहाँ अनेक आवश्यक विषयों की शिक्षा दी जाती है।



Image result for hong kong


कुछ रोचक बाते इस सुंदर हॉंग कॉंग शहर के बारे में

  • साल 2012 में, हॉंग कॉंग के एक अरबपति ने अपनी समलैंगिक बेटी को लुभाने और उससे शादी करने में समक्ष किसी भी व्यक्ति को $ 65 मिलियन देने की पेशकश की थी।  
  • इस शहर को लोगों और सामानों को मकाउ और विभिन्न चीनी शहरों में ले जाने के लिए दुनिया में सबसे बड़े बड़े के रूप में जाना जाता है।
  • ब्रूस ली ने साल 1958 हॉंग कॉंग चा  चा चैम्पियनशिप जीती थी।
  • हॉंग कॉंग में 99.9% ऑन-टाइम रेट के साथ दुनिया के सबसे कुशल मेट्रो सिस्टम में से एक है और पुरे सिस्टम को एआई के माध्यम से प्रबंधित किया जाता है।
  • हॉंग कॉंग का कुल क्षेत्रफल 426 वर्ग मिल (1,104 किलोमीटर वर्ग ) है।


Image result for hong kong

No comments