Powered by Blogger.

LAS VEGAS / आँख बंद करें के, शराब के पूल में डुबकी लगालु, सभी शराब पी के, सिर में लॉस वेगास का नशा चडालु।

लास वेगास 

आँख बंद करें के, शराब के पूल में डुबकी लगालु,
सभी शराब पी के, सिर में लॉस वेगास का नशा चडालु।
मेरे पास कोई नई बात नहीं है, 
मेरे हाथ में एक बोतल और पूरी रात है।
हां ... यह लास वेगास की बात है, जो आज मेरे मुंह में है।
    हम तीन दोस्त एक साथ ही होते थे। मेरा नाम डेल है, और मेरे पास खड़े दोस्त का नाम केन है। तीसरा दोस्त नहीं आयाथा, इसलिए हम दोनों उसकी  प्रतीक्षा कर रहे थे । 
मैंने केन के हाथमें रहे फोन को  देखा और कहा। "क्या वह आज आएगा?"
केन ने मुझे देखा, और भ्रमित महसूस करते हुऐ कहा। "तु आज भी उसे लुटेगा।"
मैं मुस्कुराते हुए नीचे गर्दकी। तब ही लेन आया। उसने मुझसे कहा। "क्या चल रही है?"
मैंने उस के हाथ में रही जूस की बोतल को निचे जमीन पर रखा और कहा। "इसे लात मारो।"
उसने मुझे क्रोध के साथ देखें और निचे रखी बोतल को धीरे से लात मारी। बोतल हमसे थोड़ी दुर जाकर गिरा। ये देख कर मैंने उसे कहा। "तुम शर्त हार गए।"
उसने मुझे हैरानी से कहा। "कौनसी शर्त?"
मैंने केन की तरफ देखकर कहा। "कल रात को लगाई गई शर्त।"
लेन ने कहा। "कब लगाई थी शर्त?"
मैंने कहा। "जब तुम सौ रहे थे तब। और तुमने हा भी कहा था।"
"पर मै नींद में था।"
"उसमें हमारी तो कोई गलती नहीं है।"
लेनने आरामसे कहा। "ठीक है, पर शर्त क्या थी?"
मैंने मुस्कुराकर कहा। "लास वेगास का पुरा खर्च शर्त हारने वाला देगा।"
लेनने चिल्लाकर कहा। "क्या? मैं कोई पैसा नहीं दुगा, जिसको घूमना है वो अपने पैसे से घुमे।"
मैंने भी चिल्लाकर कहा। "ठीक है तो फिर आज से तुम्हारी और हमारी दोस्ती नहीं रहेगी।"
ये बात सुनकर वो मान ही गया। बस, यही से शरू होता है हमारा लास वेगास का सफर।

   
    लास वेगास नेवादा राज्य का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। मनोरंजन की राजघानी के रूप मैं प्रचारित करने वाला लास वेगास, कसीनो रिसोर्ट की बड़ी संख्या और उनके संबंधीत मनोरंजन के लिए मशहूर है। ये अमेरिका का २८वा सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर बन गया है। लास वेगास की २००८ की जनसंख्या ५,५८,३८३ थी। इतने सुंदर शहर मैं इतनी आबादी है ये लगता नहीं है। इस शहर मैं कई सारे फिल्म बन चुकी है और उसमें उनकी ज़लक दिख ही जाती है। 
    १९०५  में स्थापित किये गये इस शहरको १९११ में अधिकारित रूप से शहर का दर्जा दिया गया। इसके बाद इसे २०वीं सदी का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर दर्जा दिया गया। इसके पहले यह रेकॉर्ड शिकागो के नाम था। वयस्कों के सभी प्रकार मनोरंजन को अनुमति दी गई है इसलिए इस शहर को 'सिन सिटी' (गुनाहो का शहर) भी कहा जाता है। लास वेगास की यही छवि के कारण टीवी कार्यक्रमों और फिल्मों की शूटिंग के लिए लोकप्रिय है।
    कहा जाता है राफेल रिवेरा पहले यूरोपियन थे जो १८२९ में आए। लास वेगास का नाम स्पेनवासियों द्वारा एंटोनियो अरमीजो की पार्टी में रखा गया जिन्होंने टेक्सस से ओल्ड स्पेनिश ट्रेल से होकर उत्तर और पश्चिम की ओर जाते हुए इस क्षेत्र के पानी का उपयोग किया था। ये सुन कर लेन काफी हैरान हो गया था। १८वीं शताब्दी में लास वेगास के घाटी क्षेत्र में आर्टेजन के कुएं थे जिनके कारण क्षेत्र में काफी हरेभरे घास के मैदान थे (स्पेनिश में इन्हें वेगरु कहते हैं), इसलिए इस शहर का नाम लास वेगारु पड़ गया। इसके बाद की कहानी हमें नहीं पता नहीं मुझे नहीं पता।
     इस शहर को देख कर आप उसके नशें में खो जाओगे। शहर घूम कर शायद आप थक जाओगे। यहा की होटलो को देखकर आपकी आंखे खुली रह जियेगी मानोकी आप स्वर्ग में चले गए हो। हा....  ये सच है में जुठ नहीं बोल रहा अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो आप खुद वहा घूमकर आए। रात में वो शहर नए दुल्हन की तरह लाइटों से सजाया गया और उसकी रौशनी आपकी आंखो को थकने नहीं देती है। सबसे पहले हम तीनो बेलाजिओ (रिसोर्ट) गए।

बेलाजिओ (रिसोर्ट)


       बेलाजिओ रिसोर्ट, स्ट्रिप और एक बड़ी इमारत के बिच में ८ एकर की खाली जगह में बने तालाबमें है। जिसमें बेलाजियो फाउन्टेन्स आया हुआ है। जो संगीत के सीथ मिलकर नृत्य करता है। जिसको ताल के साथ नृत्य करता देख कर वहा खड़े खड़े उसे देख रहे लोगभी नृत्य करने लगते है। एक भी ताल को छोड़े बिना फाउन्टेन्स का पानी संगीत के साथ ताल मिलाकर नृत्य करता है ऐसा हमारे जैसे आम इंसान भी न कर सके इस तरह।
      बेलाजियो के भीतर आया हुआ, डेल चिहुआयनि फिओरी डी कोमो, २००० से ज्यादा हाथसे फूटे ग्लासके फुलोसे बना हुआ है।बेलाजियो नामकी इमारत में ३०१५ कमरे आए हुए है, जिसके ३६ मंजिल और उनकी ५०८ फुट की ऊचाई है। स्पा टावर वो मुख्य टावर के दक्षिन की तरफ आया हुआ है।जिसमें ३३ मंजिल, ३९२ फुट की ऊचाई और ९३५ कमरे आए हुए है।
     इस फाउन्टेन्स के पानी भीगने मजा लेकर हम तीनो हूवर बांध देखने गए। हमे ये रंगीन फाउन्टेन्स हर वक्त यद् रहेगा।

हूवर बांध


        
       हूवर बांध, जो एक समय बोल्डर बांध के नाम से जाना जाता था। वो एक कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण -चाम्प बांध है। जो अमेरिकी राज्यों एरिजोना और नवेदा की सिमा के बीच में आई कोलोराडो नदी पे ब्लेक कैनियन पर आया हुआ है। जिसका निर्माण १९३६ में पूर्ण हुआ था तब वो बिजली उत्पादन का दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पहला विजस्टेशन था। उसके बाद १९४५ में बनाया गया ग्रांड कौली बांध, ें दोनों बाबतो में उसे आगल निकल गया। जो आज की तारीख में विश्व का ३८वा विज स्टेशन है।
केन ने इस विशाल बांध को देख ककर मुझे कहा. "इस बांध को बनाने में कितना समय लगा होगा?"
लेन ने ठंडी हवामें उड़ रहे अपने बालो पर हाथ रख कर कहा। "करीब ५ साल, १९३१ में उसका निर्मान करना शरू किया गया था और १९३६ में निर्मान पूर्ण किया गया।"
मैंने लेन और केन की बातो को ध्यानसे सुनने के बाद इस बांध को छोटी आंखे करने के बाद कहा। "मैंने इस बांध को पहलेभी देखा है पर याद नहीं आ रहा की कहा देखा है।"
केनने मेरे सर पर धीरे से मारते हुए कहा। "अरे तुजे याद नहीं है जब हमारी पास लेन के पैसो से खरीदे हुए पॉपकॉर्न थे, अंधकार से तुम्हे डर लगता है भिरभी तुम वहा बैठे हुए थे, तुम्हारे पैर में पसीना आ रहा था, मुंह मेसे चीज़ निकल रही थी।"
मैंने उसे रोका और कहा। "पर वो कौन सी जगह थी?"
केन ने कहा। "जब हम ट्रांस्फॉमर्स मूवी देखने गए थे तब।"
मैंने कहा। "हा...... अब मुझे याद आ गया। उस मुवमें इस बांध को दिखाया गया था और वो बहुत सुंदर दिख रहा था।"
केन ने हूवर बांध पर आगे बढ़ते हुए कहा। "इस बांध को और भी कही मूवी में दिखाया गया है, जैसे की ध सिल्वर स्ट्रीक, सेबोटे ओर, वेगास वेकेशन, चेरी २०००, विवा लास वेगास, सुपरमैन और दूसरी बहोत ज्यादा फिल्मों में।"

     हमें लास वेगास में सबसे ज्यादा घूमने का मजा स्ट्रिप पर आया।जन हमने वह के कसीनो और शराब देखी। केनने कभी शराब नहीं चखी तो मुझे शराब पीते हुए देखकर मुझे पूछा। "क्या ये strong है।" मैंने नकार में डॉक हिलाते हुए कहा। "नहीं ये ज्यूस जैसी है।" तब ही लेन बोला। "मेरे वाली बिस्लेरी पानी जैसी है तुम ये क्यों ट्राय नहीं करते।" तो केन ने हसते हुए कहा। "शायद तुम्हें ये ज्यादा चड गई है तो में डेल वाली ट्राय करुगा।" ये एक जोक बन गया था क्योकि शराब कभी पानी जैसी होती ही नहीं है।

लास वेगास में घूमने के लिए और जगह के नाम।
  • कैलिफोर्निया होटल और कसीनो
  • एल कोरटेज
  • फिट्ज़गेराल्ड्स लास वेगास
  • फोर क्वींस
  • फ्रेमोंट कसीनो
  • गोल्ड स्पाईक होटल और कसीनो
  • गोल्डन गेट होटल और कसीनो
  • गोल्डन नगेट
  • लास वेगास क्लब
  • मेन स्ट्रीट कसीनो
  • प्लाजा होटल और कसीनो
  • बिनीओन का जुआ हॉल और होटल 
  























No comments