Powered by Blogger.

Interlaken/अगर आपकी आंखो को प्रकृति पसंद है तो आप आंखे बंघ करके यहां पर घूमने जा सकते है।

Interlaken(Switzerland)



 अगर आपकी आंखो को प्रकृति पसंद है तो आप आंखे बंघ करके यहां पर घूमने जा सकते है, बस अपना बैंक बैलेंस जरूर देख लेना।





   अगर में आपको बात करू स्विज़रलैंड के इंटरलेकनकी तो वो अपने आप में खास और बहुत खूबसूरत है। पर 
यह तो शरुआत है आपके प्रवास की आप जैसे जैसे इसके आगे जाओगे और वहा की पहाड़ियों की खूबसूरती
अपनी आंखोमे भरोगे तो आपको लगेगा की क्या में कोई सपना देख रहा हुं? वैसे एक और बात है क्योकि हम 
भारत वासियोने पहले कभी बर्फ और ऐसा कुछ देखा नहीं होता है। वहा के सारे रास्ते आपको याद रहेगे और वहा
का खाना आपके दिमागमें चिपक जायेगा। आप बस उस शहरकी खुबसुरतीमे डुब जाओगे, यह बात में यकिनसे 
कह सकता हुं, अगर आपको पहाड़ी पेड़ोंसे भरा ठंडा मौसम पसंद है तो मेरे जैसा अनुभव होगा।







  यहा पर ज्यातर लोग लुसर्न और बर्नसे ट्रेनसे आते है, जिसकी टिकट 1500 रुपए है। अगर आपके पास खुदकी या तो फिर रेंटसे ली हुई कार है तो आप वह लेकर बाय रोडसेभी आ सकते है। हम लोग कपलमे गए थे, पर अगर आप अकेले जा रहे है तो आपको यह सफर काफी सस्ता रहेगा। क्योकि आप वहा पर रहने के लिए होटल के अलावा होस्टलमेंभी रह सकते है। जिसके एक कमरेमें चार,पांच, या छे लोग एक साथ रह रहे होंगे, और उसमे एक बेड (जिसमे सिर्फ एक इंसान सो सकता है।) का एक रात के लिए 1000 या 2000 रेंट हो सकता है, पर यह होटल से तो सस्ता ही है।






   

 जिसमें आपको फ्री पार्किंग और लॉन्ड्री के एक्सट्रा 300 रुपए देने होंगे, यह कम्पलसरी नहीं है, अगर आपका मन करता है तो इसका उपयोग किजिए वार्ना छोड़ दीजिए। हम लोग कपलमे थे, तो हमने वहा एक घर ही रेंट पर ले लिया था, जिसका रेंट एक रात का 10000 रुपये था, और इसीलिए हमें खाना अपने हाथोसे बनाना पड़ा था, यह कोई बड़ी बात नहीं है क्योकि आपको खाना बनानेका पूरा सामान वहा के मोल या स्टॉलसे पर मिल जायेगा, जो थोड़ा महंगा होगा पर घर जैसा होगा। 






    एक सुबह मैंने मेरी पत्नीको वहा के बाग़ से एक फुल लेकर दिया। जिस फूल की किंमत काफी ज्यादा थी, पर उसके बदलेमें मेरी पत्नीने मुझे एक किस देदी जिसे मेरा दिल का फूल काफी खुश होगया था। आपको भी अगर कोई चीज वहा पर पसंद आये तो आपको खरीदनी पड़ेगी आप ऐसेही वो चीस नहीं ले सकते।











  नशे में डूबे इस पुरे शहरके लोग अपनी ही धुनमें रहते है, जो देखनेमें बहुत खुश नजर आते है। यहा पर घूमने में यह शहर के मॉल, कुछ पार्टी बार, थिएटर्स और कुछ और जगह जो आपको शहरमें घूमते घूमते मिल जाएगी। वैसे तो यह पूरा शहर घूमने लायक ही है। हम लोग शहरमे ज्यादा नहीं घूमे थे, तो में आपको नहीं बता सकता की शहरमें घूमने जैसा और क्याक्या है? और शहरके आसपासके गांव, सभी पहाड़िया, और खुल्ले मैदान, वो सब कुछ दिल खोलके, केमेरेका आगे वाला ढक्कन खोलके, आंखे मगरमच्छ की तरह फाड्फाड् के देखने और घूमने जैसा है। में दिल से कहु तो आपको सभी जगह चलके घूमना चाहिए, तो आपका यह सफर सस्ता और मजेदार रहेगा।


   आपके पुरे सफरका खर्चा और घूमने का वक्त आपके टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है। में दिल से कहुंगा आपको जरूर यहां पर जाना चाहिए।  आगे के सफरके बारे में जरूर आगेके ब्लॉग में लिखुगा। घन्यवाद।

No comments